New Post

6/recent/ticker-posts

Indian Languages in Hindi भारत की प्रमुख भाषाओं के नाम

 Indian Languages in Hindi भारत की प्रमुख भाषाओं के नाम 




“कोस कोस पर बदले पानी और चार कोस पर वाली” भारतीय जनमानस में यह कहावत चरितार्थ की जाती रही है। भारत में विविध भाषी लोग रहते है। भारत विविधताओं वाला देश है जहाँ धर्म, जाति, संस्कृति, भाषा में विविधता पायी जाती है। भाषा विचारों का आदान प्रदान करने का एक जरिया है।

आपके मन में एक सवाल हमेशा आता होगा कि भारत देश में कितनी भाषाएं बोली जाती है। यह लेख “Indian Languages In Hindi” आपके सवाल का जवाब देगी। भारत देश में कई सारी भाषाएं लिखी और बोली जाती है। हिंदी भारत की राजभाषा है जो भारत में सबसे अधिक बोली जाती है। इस आर्टिकल “Spoken Languages Of India In Hindi” में भारत के राज्यों की अपनी भाषा और उसका महत्व बताने का प्रयास है।

भारत के संविधान में 22 भाषाओं को आधिकारिक तौर पर स्थान मिला हुआ है। इन 22 भाषाओं को देश की लगभग 90 फीसदी आबादी बोलती है। इन भाषाओं की संस्कृति और इतिहास है।

राज्यों की अपनी आधिकारिक भाषा भी होती है जो वहां के निवासियों की पहचान होती है। यहां पर भारत की प्रमुख भाषाओं के नाम (Name Of Spoken Languages Of India In Hindi) और जानकारी देने का प्रयास है।

भारत की प्रमुख भाषाओं के नाम Indian Languages In Hindi

1. हिंदी (Hindi) – हिंदी भाषी राज्यों में उत्तर भारत के राज्य विशेषकर आते है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश प्रमुख है।

2. बांग्ला (Bangla) – यह भाषा भारत के पश्चिम बंगाल में मुख्यत बोली जाती है। बंगाल के अलावा असम राज्य में भी बांग्ला भाषी रहते है।

3. तमिल (Tamil) – तमिल भाषा तमिलनाडु राज्य में बोली जाती है।

4. तेलुगु (Telugu) – तेलुगु भाषा मुख्यत आंधप्रदेश और तेलंगाना में बोली जाती है।

5. कन्नड़ (Kannada) – कर्नाटक राज्य की यह मुख्य भाषा है।

6. मलयालम (Malayalam) – मलयालम भाषा केरल राज्य की प्रमुख भाषा है।

7. मराठी (Marathi) – महाराष्ट्र राज्य में मराठी भाषा बोली जाती है।

8. गुजराती (Gujarati) – गुजरात राज्य में गुजराती बोली जाती है।

9. उर्दू (Urdu) – यह भाषा उत्तरप्रदेश, आंधप्रदेश की द्वितीय भाषा है। जम्मू कश्मीर में भी यह भाषा अधिक बोली जाती है।

10. असमिया (Assamese) – यह भाषा असम राज्य की मुख्य भाषा है।

11. पंजाबी (Punjabi) – पंजाब प्रांत में पंजाबी भाषा प्रमुखतया बोली जाती है।

12. संस्कृत (Sanskrit) – सँस्कृत भाषा आमतौर पर बोली नही जाती है। लेकिन भारत के कई राज्यों में इसे द्वितीय भाषा के रूप में स्कूल और कॉलेज में पढ़ाया जाता है।

13. उड़िया (Odia ) – भारत के उड़ीसा राज्य में उड़िया भाषा बोली जाती है।

14. सिंधी (Sindhi) – सिंधी भाषा बोलने वाले लोग गुजरात राज्य में विशेष मिलते है।

15. कश्मीरी (Kashmiri) – कश्मीर राज्य में कश्मीरी बोली जाती है।

16. मणिपुरी (Manipuri Or Meitei) – मणिपुरी भाषा भारत के मणिपुर राज्य के लोग बोलते है।

17. कोंकणी (Konkani) – गोवा राज्य की यह भाषा है।

18. डोगरी (Dogri) – यह भाषा जम्मू-कश्मीर राज्य में विशेष रूप से प्रचलित है।

19. बोडो (Bodo) – बोडो भाषा भारत के उत्तर पूर्व राज्यों में बोली जाती है।

20. मैथेली (Maithili) – बिहार राज्य के उत्तरी भाग में यह भाषा बोली जाती है।

21. संथाली (Santali) – झारखंड, असम, बंगाल इत्यादि राज्यों में संथाली भाषा बोली जाती है।

22. नेपाली (Nepali) – भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में नेपाली भाषा भी बोली जाती है। इनमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश इत्याद राज्यों में यह भाषा बोली जाती है।

Indian Languages In Hindi – ऊपर वर्णित 22 भाषाओं को भारत के संविधान ने राजभाषा का महत्व दिया है। इनके अलावा भारत में कुछ और प्रमुख भाषाएं और बोलियां है।

23. राजस्थानी (Rajasthani) – यह राजस्थान राज्य की प्रमुख भाषा है।

24. भोजपुरी (Bhojpuri) – यह भाषा बिहार राज्य में बोली जाती है। वैसे यह हिंदी भाषा से निकली बोली है।

25. मिजो (Mizo) – मिजोरम की भाषा है।

26. हरियाणावी (Haryanvi) – भारत के हरियाणा राज्य में यह भाषा बोली जाती है। वैसे इसे बोली कहना बेहतर होगा।

राज्यों की भाषाओं के नाम Spoken Languages Of India In Hindi

इनके अलावा अंग्रेजी भाषा भी भारत के लगभग हर राज्य में बोली जाती है। सरकारी न्याय और कार्यपालिका के कार्यो में अंग्रेजी और हिंदी भाषा इस्तेमाल की जाती है। अंग्रेजी मिजोरम, मेघालय और नागालैंड राज्यों की राजभाषा भी है।

भारत में कुल 6 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा है। इन 6 शास्त्रीय भाषाओं में तमिल, कन्नड़, तेलुगु, संस्कृत, मलयालम और उड़िया भाषा आती है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ दक्षिण भारत की भाषा है।

भारत के संविधान में कुल 22 भाषाओं को जगह मिली हुई है। परंतु भारत वृहत देश है जहाँ हर विशेष क्षेत्र की अपनी भाषा या बोली है। यहां तक कि हिंदी भाषा से भी कई क्षेत्रीय भाषाए निकली हुई है। हजारों भाषाएं भारत में बोली जाती है। केवल 121 ही ऐसी भाषाएं है जिनको बोलने वालों की तादात गिनने योग्य है। कालांतर में कई भाषाएं विलुप्त भी हो चुकी है। कुछ नई भाषाओं का जन्म भी हुआ है।

इस लेख  Indian Languages In Hindi में भारत की प्रमुख भाषाओं के नाम (Bharat Ki Bhasha Ke Naam) और सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह लेख “Spoken Languages Of India In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे दोस्तों को Share शेयर भी करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ