New Post

6/recent/ticker-posts

इंद्रधनुष के रंग और इंद्रधनुष कैसे बनता है - Rainbow Colors in Hindi

इंद्रधनुष के रंग और इंद्रधनुष कैसे बनता है - Rainbow Colors in Hindi 

यह लेख "इंद्रधनुष के रंग और इंद्रसधनुष कैसे बनता है - Rainbow Colors in Hindi" के बारे में है। आसमान में इंद्रधनुष रंगों की मनमोहक छटा बिखेरता दिखता है, इंद्रधनुष  के 7 रंगों की आभा देखते ही बनती है। बारिश के मौसम में अक्सर इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष के सात रंग ही विभिन्न रंगों के जनक माने जाते है। 

इंद्रधनुष क्या है और इसके रंगों का महत्व भी जानना जरूरी है। इंद्रधनुष के रंगों के नाम हिन्दी और अंग्रेजी (Rainbow Colors Name in Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी यहाँ इस लेख में देने का प्रायस किया है। 




दोस्तों, इंद्रधनुष के रंग के नाम (Rainbow Colors Name in Hindi) क्रम के है, रंगों  का क्रम इंद्रधनुष में ऊपर से नीचे कि ओर "ROYGBIV" होता है। 

                      R  -  Red  (लाल)
                      -  Orange (नारंगी)
                      Y  -  Yellow  (पीला)
                      G  -  Green  (हरा)
                      B  -  Blue  (नीला)
                      I   -  Indigo (जामुनी)
                      V  -  Violet  (बैंगनी)

इंद्रधनुष के 7 रंगों के नाम - Name of Rainbow Colors in Hindi 

  • लाल रंग (Red Color) - लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का रंग है। इसे अगिन का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का प्रकाश कम मुड़ता है, यही कारण है कि लाल रंग इंद्रधनुष में सबसे ऊपर दिखाई देता है। प्रकाश के रंगों में लाल रंग सबसे उभरता है।
  • नारंगी रंग (Orange Color) - यह रंग खुशी और सफलता को बताता है। सुबह और शाम के वक्त सूर्य का रंग भी नारंगी ही होता है। लाल रंग के बाद दूसरे नंबर पर नारंगी रंग दिखता है। 
  • पीला रंग (Yellow Color) - यह रंग ज्ञान, बुद्धि और आत्मविश्वास को बताता है। सोने (Gold) का रंग भी पीला है। इंद्रधनुष में यह रंग तीसरे नंबर पर होता है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र धारण करने के कारण पीताम्बर भी कहा जाता है। 
  • हरा रंग (Green Color) - इंद्रधनुष का हर रंग दया, हरियाली और शांति का प्रतीक है। इसे प्रकृति का रंग भी कहते है। इंद्रधनुष में पीले रंग के बाद हरा रंग आता है। 
  • नीला रंग (Blue Color) - यह रंग धीरज और बल का प्रतीक है। नीला रंग इंद्रधनुष में ऊपर से क्रम में पांचवा होता है। 
  • जामुनी रंग (Indigo Color) - इंद्रधनुष का यह रंग जामुन के रंग का होता है। जामुनी रंग लाल और नीले रंग के बीच में आता है। 
  • बैंगनी रंग (Violet Color) - इंद्रधनुष के इस रंग का नाम बैंगन (सब्जी) के नाम पर रखा गया है। बैंगनी रंग लाल और नीले रंग के मेल से बनता है। इस रंग की प्रकाश किरण बहुत अधिक मुड़ती है, यही कारण है कि बैंगिनी रंग सबसे नीचे होता है।

इंद्रधनुष कैसे बनता है - IndraDhanush kaise Banta Hai 

दोस्तों, आप जानते ही है कि प्रकाश के कई रंग होते है। प्रकाश के यही रंग इंद्रधनुष के रूप में दिखाई देते है। प्रकाश के रंगों को प्रिज्म के मदद से देखा जा सकता है। इंद्रधनुष के समय बारिश की बूंदे ही प्रिज्म का काम करती है। 

वर्षा जल की बूंदें पर जब सूरज की किरणें पड़ती है, तब किरणों का विक्षेपण ही इंद्रधनुष के 7 रंगों का कारण है। बारिश के दिनों में बादलों में मौजूद पानी की बूंदों पर प्रकाश किरणों का विक्षेपण होता है। विक्षेपण में प्रकाश की किरणों का परिवर्तन और अपवर्तन होता है। विक्षेपण के वक्त प्रकाश के रंगों की किरणें मुड़ जाती है। प्रकाश की किरणें दो बार विक्षेपित होती है। 


इंद्रधनुष कब बनता है 

सप्तरंगी इंद्रधनुष बारिश के दिनों में बनता है। सुबह के वक्त पश्चिम दिशा में जब कि शाम के वक्त पूर्व दिशा में इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष वृत्ताकार व्रक चाप के भांति होता है। 

वैसे दोस्तों इंद्रधनुष हमेशा  नहीं बनता  है। यह कभी-कभी ही दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष तभी  दिखाई पड़ता है, जब आप सूर्य की तरफ पीठ किये खड़े होते है। दूसरी तरह से कहे तो इंद्रधनुष सूर्य की विपरीत दिशा में होता है।

एक बार में ज्यादातर मौकों पर एक ही इंद्रधनुष दिखाई देता है। परंतु कई बार दो इंद्रधनुष भी दिखाई दे जाते है। दूसरे इंद्रधनुष में रंगों का क्रम पहले से विपरीत होता है। इंद्रधनुष को देवताओं के राजा इंद्र का धनुष भी कहा जाता है। 
इस लेख इंद्रधनुष के रंग और इंद्रधनुष कैसे बनता है - Rainbow Colors in Hindi में इंद्रधनुष के 7 रंगों के नाम और इंद्रधनुष कैसे बनता है पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों को भी Share करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ