New Post

6/recent/ticker-posts

एमबीबीएस क्या है और फुल फॉर्म : What is MBBS in Hindi

एमबीबीएस क्या है और फुल फॉर्म : What is MBBS in Hindi 

एमबीबीएस क्या है (What is MBBS) और एमबीबीएस का फुल फॉर्म क्या है (Full Form of MBBS) ? इन प्रशनों के उत्तर यहां पर जानने का प्रयास इस लेख में करते है। MBBS चिकित्सा के क्षेत्र में दी जाने वाली डिग्री है। भारत में चिकित्सा एक महत्वपूर्ण स्टडी है। डॉक्टर बनने के इछुक छात्रों को MBBS डिग्री लेना अनिवार्य होता है। 12 वीं पास करने के बाद MBBS में दाखिला मिलता है। MBBS कैसे करे और इसके बारे में सामान्य जानकारी इस लेख "What is MBBS" और "Full Form of  MBBS" में संक्षिप्त में दी गई है। 


 

एमबीबीएस का फुल फॉर्म क्या है MBBS Full Form in Hindi 

MBBS Ki Full Form - "Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery" है। हिन्दी में एमबीबीएस को "चिकित्सा स्नातक और शल्य स्नातक" कहते है। इस बैच्लर डिग्री को प्राप्त करने करने के बाद आप डॉक्टर बन सकते है। वैसे डॉक्टर की पदवी  अपने नाम के आगे लगाने के लिए आप पीएचडी (Phd) भी कर सकते है। तो अब आपने जाना की एमबीबीएस का फुल फॉर्म क्या है (MBBS Ki Full Form kya hai) ?

अब बात करते है की एमबीबीएस क्या है? यह एक स्नातक डिग्री है जो छात्रों को डॉक्टर बनाती है। भारत में डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस डिग्री लेना जरूरी है। भारत में कई सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज और विश्व-विध्यालय यह डिग्री देते है। MBBS कोर्स के अंतर्गत दो डिग्री मिलती है। एक मेडिसीन में और दूसरी सर्जरी में स्नातक डिग्री मिलती है। इसी कारण MBBS कोर्स 5.5 वर्ष का होता है। यह बैच्लर कोर्स करने के बाद 3 वर्ष की मास्टर डिग्री होती है जिसे MD या MS कहते है। MD या MS करने के बाद ही कोई डॉक्टर शल्य चिकित्सा कर सकता है। 


एमबीबीएस क्या है और कैसे करें  What is MBBS in Hindi 

एमबीबीएस करने अथार्थ डॉक्टर बनने के लिए 10+2 में साइंस विषय से करना अनिवार्य है। साइंस विषय में जीव विज्ञान विषय होना जरूरी है। 12 वीं बोर्ड में आपके PCB यानि जीव विज्ञान, भोतीक विज्ञान और रसायन विज्ञान होने चाहिए। विज्ञान विषय से 12 वीं की परीक्षा केंद्रीय शिक्षा बोर्ड या राज्य शिक्षा बोर्ड से पास होना जरूरी है। MBBS की परीक्षा में बैठने के लिए आपको प्रत्येक विषय में 50 % अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित सीटों के लिए 40 % अंक लाना जरूरी है। MBBS के लिए आयु सीमा 17 से 25 साल के बीच होना जरूरी है। आरक्षित लोगों के लिए यह सीमा 30 वर्ष तक होती है। 

एमबीबीएस में दाखिल लेने के लिए NEET "National Eligibility Entrance Test" को पास करना जरूरी है। NEET से पहले भारत में AIPMT "All India Pre Medical Test" होता था। NEET परीक्षा पास होने के बाद ही आपको MBBS में दाखिल मिलता है।  यह एग्जाम बेहद कठिन होता है,  जिसे पास करने के लिए बहुत मेहनत चाहिए। 

एमबीबीएस की सामान्य जानकारी General Knowledge of MBBS

NEET का सिलेब्स 11th और 12th सिलेब्स पर आधारित होता है। MBBS का कोर्स 5.5 साल का होता है। इसमें से 1 साल की इंटरशिप होती है जो करनी अनिवार्य है। NEET के अलावा AIIMS (All India Institute Of Medical Science) और JNMC (Jawaharlal Nehru Medical College) का एग्जाम भी एमबीबीएस में प्रवेश के लिए होता है। इन परीक्षाओं को पास करना बहुत कठिन होता है। इसका कारण यूनिवर्सिटीज में MBBS सीटों का कम होना है।

बिना एग्जाम दिए भी MBBS में एडमिशन मिल सकता है। कुछ गैर सरकारी कॉलेज मोटी फीस लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई कराते है। गरीब और आम लोगों के लिए इस तरह से डॉक्टर की पढ़ाई करना बहुत मुश्किल है। सरकारी कॉलेजों में MBBS की फीस 25 हजार से 50 हजार सालाना होती है। गैर सरकारी कॉलेज 5 से 10 लाख सालाना भी वसूल लेते है।

AIIMS में MBBS कोर्स की फीस (करीब 6 से 10 हजार सालाना) बहुत कम होती है, परन्तु इनमें एडमिशन लेना बहुत मुश्किल है। अच्छे नम्बर और रैंक लाने पर ही आपका एडमिसन हो सकता है। आपकी लायी गयी रैंक पर ही आपको मिलने वाला कॉलेज निर्भर करता है। अगर आपकी रैंक अच्छी है तो ही सरकारी कॉलेज मिलता है। 

MBBS की डिग्री मिलने के बाद किसी भी सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में जॉब की जा सकती है। डॉक्टर बनने के पश्चात स्वंय का निजी अस्पताल या क्लीनिक भी खोला जा सकता है। आप चाहे तो डॉक्टर की डिग्री लेकर लेक्चरर भी बन सकते है। भारत में मेडिकल कॉलेज को मान्यता मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) देता है। तो मित्रों डॉक्टर बनना आसान टास्क नही है। डॉक्टर बनने के लिए मेहनत के साथ पैसा भी होना चाहिए। डॉक्टर बनने के बाद आप 50 हजार से 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी पा सकते है। खुद का निजी क्लिनिक खोलकर भी कमाई कर सकते है।

तो दोस्तों, एमबीबीएस क्या है (MBBS Kya Hai) और एमबीबीएस की फुल फॉर्म क्या है (MBBS ki Full Form Kya Hai) में MBBS कोर्स की जानकारी पर यह छोटा सा लेख आपको जरूर पसंद आया होगा । यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे दोस्तों को भी Share करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ